Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड एनएचपीसी के पास क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे , एक की मौत,तीन लोग घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : बीती रात सूरजकुंड रोड के समीप  एनएचपीसी के पास एक तेज रफ़्तार क्रेटा कार डिवाइडर से जा टकराई, उस कार में चार लोग सवार थे, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन  सभी का ईलाज किए जा रहे हैं,मृतक आशीष का आज सुबह बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम  करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। यह सभी लोग अपने गांव की लड़की की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे , जांच अधिकारी धर्मेंद्र की माने तो रात तक़रीबन साढ़े 10 बजे एक तेज रफ़्तार क्रेटा कार एनएचपीसी के पास डिवाइडर से टकरा गई, इस जबरदस्त हादसे में क्रेटा कार की परखच्चे उड़ गए, जब यह हादसा हुआ उस वक़्त क्रेटा कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें आशीष नाम के एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों के नाम विपिन, जसबिंद्र व पलवेंद्र हैं , इन सभी को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इनके गांव की लड़की की शादी सूरजकुंड रोड पर स्थित महिपाल गार्डन में थी और यह चारों लोग उसी लड़की की शादी में शामिल होकर अपने घर की तरफ रात को लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। उनका कहना हैं कि आशीष के शव का बादशाह  खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया हैं।

 

Related posts

खिलाड़ियों के लिए राहत: कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल में हुआ नए आपातकालीन और ट्रॉमा विंग का उद्घाटन: डा. एस.एस. बंसल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा रिकार्ड जलने के बाद विजिलेंस को सौंपी 200 करोड़ के घोटाले की जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x