Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सरकारी स्कूल एनएच – 3 की एन.एस.एस. द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्त एकत्रित की गई ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एन.आई.टी एनएच -3 राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा की अगुवाई में विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्धघाटन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा व ए.सी.पी. एन.आई.टी.गजेन्द्र शर्मा ने रिवन काटकर अपने कर कमलो द्वारा किया। ए.सी.पी, एन.आई.टी गजेन्द्र शर्मा ने रक्तदान को समाज के लिए एक बहुत ही नेक कार्य बताया और सभी को साल में कम से कम अपने जन्म दिन या किसी भी और महत्वपूर्ण दिन पर रक्तदान करने के लिए कहा । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सतेंद्र कौर वर्मा ने बताया की मानव का रक्त ही मानव के शरीर में चढ़ सकता है और यह रक्त किसी भी फैक्ट्री में नही बन सकता और ना ही किसी जीव से लिया जा सकता है।

अनेको बार किसी ऑपरेशन या सड़क दुर्घटना में इंसान का रक्त बह जाने के कारण रक्त की आवश्यकता होती है जो आप लोगों के द्वारा रक्तदान किया हुआ रक्त समय पर काम आता है । उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए जिले के एन.एस.एस.को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा व एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवको इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी और सफल रक्तदान शिविर के लिए बधाई दी । उन्होंने अपने अभिवादन में अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए एन.एस.एस. स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा की विद्यार्थी का जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण जीवन होता है और एन.एस.एस. के स्वयंसेवको को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के लिए भी कार्य करना पड़ता है जो एक सराहनीय है। इस रक्तदान शिविर में शिरकत करते हुए विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान,वर्त्तमान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा व सारे स्टाफ और एन.एस.एस.स्वयंसेवको को समाज के लिए इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया और शुभकामनाएें दी ।
फरीदाबाद जिले के एन.एस.एस. को ऑर्डिनेटर सुशील कणवा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में अध्यापको,छात्रों और पूर्व एन.एस.एस.स्वयंसेवकों व विशेषकर महिला रक्तदानियों ने रक्तदान के इस नेक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लिया,रक्त दान किया और 57 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया गया। इसअवसर पर जिला कोर्डिनेटर सुशील कणवा,शिप्रा,राकेश कुमार सांगवान,राम कुमार,चरनजीत कौर,अविनाशा शर्मा,अनिता,राजेश रानी,विनोद कुमार,सुनील कांत, परवीन सैनी,रमा गुप्ता,सुषमा तेवतिया,ब्रह्म शक्ति दलाल आदि ने रक्त दान किया। अवसर पर ​विद्यालय के पूर्व ​प्रधानाचार्य सुरेंदर मदान ,​जिला रेड क्रॉस सोसाईटी फरीदाबाद की तरफ से डॉक्टर एम.पी.सिंह​,राष्ट्रीय कवि देवेन्द्र कुमार,पूनम तनेजा,कुसुम सिंह,सीमा कपुर,हरिन्दर वर्मा डुरो प्लाई वुड आदि भी मौके पर रक्तदानियों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद थे ।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद और गुरुग्राम की सड़कों पर निकलने  से बचे, सड़कों पर हैं पानी ही पानी-देखें वीडियो   

Ajit Sinha

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने क्षेत्र के 42  छठ घाटों पर सफाई और पानी भरने के दिए निर्देश,9599780982 पर लोकेशन भेजें 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 11 महीनों में 4670 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3000 से ज्यादा केस दर्ज- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x