Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :सुमित गौड़ को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान के विधान सभा चुनावों में आब्र्जवर बनाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ की मेहनत व पार्टी संगठन के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें राजस्थान विधान सभा चुनावों में आब्र्जवर नियुक्त किया है। श्री गौड़ ऐसे पहले कम उम्र के नेता है, जिन्हें पार्टी ने यह जिम्मेवारी सौंपी है, अन्यथा इस प्रकार की जिम्मेदारी विधायक अथवा पूर्व मंत्री को सौंपी जाती है। अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ ने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्वमंत्री जतिन प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष चतरथ, सह प्रभारी राजस्थान देवेंद्र यादव आदि का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,
उसे वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वह जल्द ही जनसंपर्क करके जहां रुठों को मनाने का काम करेंगे वहीं यहां की विस्तृत रिपोर्ट भी पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। कल जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित आब्र्जवरों की मीटिंग में सुमित गौड़ ने हिस्सा लेते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार भी रखें। सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग प्रभावित है और मन ही मन भाजपा सरकार को सत्ताविहिन करने का संकल्प ले चुका है। गौड़ ने कहा कि भाजपा ने चार वर्षाे में केवल झूठ और जुमले छोड़ लोगों को गुमराह करने का काम किया है परंतु जनता अब पांच राज्यों के इन चुनावों में वोट की चोट से भाजपा को करार जवाब देगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसके बाद भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के साथ पहुंचे एनआईटी महिला थाना, फिर क्या हुआ-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता मर्डर केस में आगामी गुरुवार को चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा, एसआईटी टीम के साथ समीक्षा बैठक की- सीपी

Ajit Sinha

CUET 2022 परिणाम: फरीदाबाद की छात्रा ख़ुशी शर्मा हरियाणा में अव्वल और भारत में बारह, 100 पर्सेंटाइल स्कोरर में से एक हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x