Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कालोनी में एक रिहायशी फ्लेट में बने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त,बिजली के कनेक्शन काटे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान तीन जगहों पर बिजली के कनेक्शन भी काटे गए हैं व एक रिहायशी फ्लैट में बने अवैध निर्माण को बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। इस दौरान ग्रीन फील्ड कालोनी के चौकी इंचार्ज विजय पाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में रिहायशी फ्लैट में अवैध निर्माण किए गए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। इससे पूर्व में तोड़े गए तीनों निर्माणों में फिर से तोड़फोड़ की गई हैं। इसके अलावा तीन बिल्डिंगों के बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे,जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार कर रहे थे। उनका कहना हैं कि जल्द ही फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई ग्रीन फील्ड कालोनी में की जाएगी।

Related posts

पलवल: 500 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग एक करोड़ रूपए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने सीलिंग ड्राइव के तहत आज  25 इकाईयों को सील किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वर्गीय खड़क सिंह बोहरे जी की याद में गांव डींग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x