Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने वार्ड नंबर -32 के सफाई कर्मचारियों के साथ दीपाली उत्सव मनाया, मिठाइयां बांटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सेक्टर-15 ए सामुदायिक भवन में नगर निगम के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग की और से वॉर्ड नंबर 32 में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिये दीवाली मिलान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे जिसमें नगर निगम सफाई कर्मचारियों में 80 पुरुषों में 50 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के सेक्टर 14 सेक्टर 15 सेक्टर 15ए के दरोगा भी शामिल हुए।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने कहा की दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. दीपोत्सव आपके जीवन को सुख-शांति, सौहार्द, समृद्धि एवं अपार खुशियों की रोशनी से जग-मग करे ऐसी कामना करता हूॅ। गर्ग ने कहा कि वार्ड और शहर को स्वच्छ रखना है। वहीं शहर को स्वास्थ्य बनाना है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अजरौंदा मंडल के अध्यक्ष ललित सैनी व सफाई कर्मचारियों के दरोगा शिव कुमार राजेश कुमार सुरेश विनोद चंद्रमोहन बाल किशन विनोद व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: साइड ना देने पर एक व्यापारी की बेरहमी से पीट – पीट कर हत्या करने वाले कार सवार चार आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

नाबालिग लड़की की हत्या के दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया। 

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र व उनके परिवार के 8 सदस्यों ने हौसलों के उड़ान से दी कोरोना को मात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x