Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नेक्सा इलेक्ट्रॉनिक्स की दूकान से लाखों की एलईडी टेलीविजन व मोबाइल फोन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं,रविवार के दिन तीन अलग -अलग मकानों व दुकानों में अज्ञात चोरों ने सेंघमारी कर के लाखों रुपए के एलईडी टेलीविजन,मोबाइल फोन,घरों से नगदी व आभूषण आदि कीमती सामानों को चोरी कर ले गए। शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं पुलिस की नाकामी का नतीजा हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने तीन -तीन अलग थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
अरुण कुमार निवासी गांव नचौली ने पुलिस को दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि नहरपार इलाके के गांव खेड़ी रोड,नजदीक आरपीएस सोसायटी के पास उनकी नेक्सा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से एक शो रूम हैं। वह 3 नवंबर की रात को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह के समय 4 नवंबर को जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान का शटर आगे से बंद हैं और अंदर से काफी सामन गायब हैं। उनका कहना हैं कि चोर पीछे की साइड से दीवार तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे हैं और दुकान के अंदर अज्ञात चोर 1 एलईडी टीवी सैमसंग 49″, 3 एलईडी टीवी 32 “, 2 हेयर -40 “, 2 एलजी टीवी 32 ” 1 चिमनी हिंदवेयर व सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के साथ आदि सामानों को चुरा कर चलते बने। इस मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
इसकेअलावा कुमार अभिनव ने सेक्टर -7 थाने में दर्ज मुकदमे कहा कि उनकी बाटा चौक पर दुकान नंबर -34 हैं में से 3 -4 नवंबर की रात को यश , वेद प्रकाश व वेद प्रकाश का जीजा ने टायर ,स्पोनेप एसआरटी बैटरी ,टेबल व चेयर के साथ आदि सामानों को चोरी कर ले गए। इस सम्बन्ध में पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। इसके अतिरिक्त अख्तर खान निवासी मकान नंबर -482 ,नजदीक कॉस्को कंपनी ,बड़खल हैं ने सूरज कुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि उसके मकान से अज्ञात चोर तीन मोबाइल फोन , एक सोने की चैन विद लॉकेट व नगदी चुरा कर अज्ञात चोर ले गए। इस सम्बन्ध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 457 व 380 के तहत केस दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
इसके अलावा

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एडीसी अपराजिता ने गांव नचौली में निर्माणाधीन कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व बलजीत कौशिक की 91 वर्षीय माता विष्णु देवी का निधन

Ajit Sinha

फरीदाबाद में तेजी घट रहा हैं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, आज कुल 506 नए मामले आए हैं,1722 मरीज ठीक हुए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x