Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर -29 आरडब्लूएस के बैठक में पहुंचे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, समस्याओं का किया समाधान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज सेकटर 29 के कम्युनिटी सेंटर मे Confederation of RWAs के नेतृत्व मे आरडब्लूए हुड्डा , sector 29 के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता, ईको ग्रीन के अधिकारी,पुलिस प्रशासन के अधिकारी व फ़रीदाबाद की आरडब्लूएस के पदाधिकारी व कनफरेडरेशन से एन के गर्ग , आर एस गुलाटी मौजूद रहे ।बैठक में लोगों ने सेक्टर की समस्याओं के बारे अवगत कराया और विभाग के अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए कुछ समस्याओं का समाधान भी किया गया।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने सेक्टर 29 स्थित काली मंदिर के पास नए ट्रांसफ़ॉर्मर लगाने की मांग को स्वीकार किया और जल्द ही लगाने के लिए आदेश भी दिए । ईको ग्रीन के अधिकारियों ने भी कम्युनिटी सेंटर व अन्य स्थानों पर चल रही कूडे की समस्या के समाधान के लिए ट्रेक्टर ट्राली का प्रबंध कर दिया है व पार्कों से कूड़े की समस्या ना के बराबर होगी । सेक्टर में पुलिस के लिए गशत बढ़ाने पर चर्चा हुए ताकी असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके । सेक्टर 28,29,30 व फ़रीदाबाद की काफ़ी आरडब्लूएस के सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में सेक्टर 29,हुड्डा आरडब्लूए से सुबोध नागपाल, पी.एल दुआ,नारायण सिंह बेनिराम,डी के तलवार,सी एल मोंगा,जोनेशवर अरोड़ा,कपिल आज़ाद,विनोद धवन,सुनिल गुगलानी,जगजीत सिंह,सचिन बुडाकोटी,दीपक यादव,अशोक खुराना ने आए हुए अधिकारियों का व सभी आरडब्लूएस के सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद किया ।

Related posts

वकीलों ने की हड़ताल, महासचिव के बेटे की गाडी को पुलिस वालो ने किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री पर अविश्वास जताकर विपक्ष ने ढाई करोड़ जनता का अपमान किया है। सीएम्

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रोस्टेट कैंसर, जो कभी युवा पुरुषों में दुर्लभ था, अब 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों में अधिक पाया जा रहा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x