Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव की महिला अधिकार यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचेगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही “महिला अधिकार यात्रा” कल फरीदाबाद जिले में आएगी। उक्त जानकारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव वपूर्व विधायक शारदा राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सुश्री सुष्मिता देव हर प्रदेश में महिला अधिकारों की आवाज उठाने के लिए महिला अधिकार यात्रा लेकर निकली हुई है। यात्रा के माध्यम से वह हर वर्ग की महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर, महिलाओं की समस्याएं सुन रही है और उन्हें उनकेअधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
सुष्मिता देव जी कांग्रेस की”घोषणा पत्र कमेटी” की सदस्य भी हैं। वह इस यात्रा में पूरे देश की महिलाओं कीमांगों को कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को सौंपेंगी। भाजपा सरकार महिलाओं की अपेक्षाओं पर कितना कार्य कर रही हैं, महिला कांग्रेस इस बात का भी विश्लेषण कर रही है। पिछले चार वर्षों में महिलाओं के प्रतिबढ़ते अपराध को व महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सुष्मिता देव महिलाओं कोजागरूक करने का काम कर रही हैं। हरियाणा में महिला अधिकार यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के कंधों पर है। पिछले 30 सितंबर कोपंचकूला से शुरू हुई यात्रा प्रतिदिन कई जिलों में जा रही है।फरीदाबाद में यात्रा के स्वागत व सम्मेलन की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस कीजिला अध्यक्ष साधना सिंह की है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग से रथयात्रा कोपंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ लाया जाएगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष “महिला अधिकारसम्मेलन” को संबोधित करेगी। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह स्वागतहोगा। बड़खल चौक पर स्वागत के बाद महिला अधिकार यात्रा गुड़गांव रवाना हो जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : शासन और प्रशासन के समर्थन से निजी स्कूल संचालक शिक्षा का व्यापारीकरण कर, अभिभावकों को लूट रहे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सीएमजीजीए देव वत्स और शारिका ने संभाला पदभार

Ajit Sinha

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने जारी की आमंत्रित सदस्यों की सूची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x