Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 लूटपाट के मामले में दो लूटेरों व एक शख्स को एक देशी कट्टे ,एक जिंदा कारतूस सहित पकडे हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 ने एक शख्स से मारपीट कर मोबाइल फोन व पर्स लूटने के मामले में दो लूटेरों को गिरफ्तार किया हैं। जब इन लूटेरों ने शिकायतकर्ता से पर्स लूटा था उस वक़्त उस पर्स में 13000 रूपए नगद रखे हुए थे। पुलिस की माने तो पकडे गए लूटेरों के पास से एक मोबाइल फोन व नगद 2000 रूपए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक शख्स को एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ पकडे हैं।
निरीक्षक सतेंद्र रावल का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज मनोज निवासी डीपीएस कालोनी, अगवानपुर,पल्ला व रवि निवासी मकान नंबर -122 ,गली नंबर -4 ,वज़ीरपुर रोड, खेड़ीपुल ,फरीदाबाद को मुकदमा नंबर -58 ,थाना सराय खाव्जा में गिरफ्तार किए हैं, इस मुकदमे में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 बी,323, 506 व 34 को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए आरोपी मनोज व रवि ने जनवरी महीने में शिकायतकर्ता से एक मोबाइल फोन व एक पर्स लूट लिया था जिसमें 13000 रूपए रखे हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह लोग नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए लूटपाट व छीना झपटी के कार्य करते हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा विनीत निवासी गांव जसाना, थाना तिगांव को एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया हैं आरोपी विनीत के खिलाफ थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों के द्वारा ग्राहकों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं, अवैध निर्माण,एक धोखा हैं, सुनीता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री , उप- मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री से मिला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का एक्शनः ऑपरेशन आक्रमण- 10

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x