Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने दूध के टेंकर के चालक को लूटने वाले दो लूटेरों को धर दबोचा, पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने डबुआ थाना क्षेत्र से सहायता लेने के उद्देश्य से दूध टेंकर को रोकवा कर चालक से तीस हजार रुपए लूटने के मामले में दो लूटेरे को गिरफ्तार किए हैं। लूट के वारदात से पूर्व में सेक्टर -58 इलाके में एक शख्स का डंडे से सिर फोड़ कर फरार हुए थे। आज दोनों लूटेरे को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।
इंचार्ज अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने विकास उर्फ़ मुन्ना निवासी मकान नंबर -652 ,वार्ड नंबर -9 , गाजीपुर रोड,डबुआ कालोनी व बबलू निवासी गांव पावटा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। पकडे गए दोनों आरोपी विकास व बबलू के खिलाफ डबुआ थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 341 , 379 बी व 506 के तहत केस दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि गहनता से की गई पूछताछ में आरोपी विकास व बबलू ने सेक्टर -58 इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के सिर में डंडे मार कर फोड़ दिया था। इसके बाद वह दोनों अपने मोटर साइकिल से पुलिस से बचने के लिए डबुआ कालोनी इलाके में आ गए। इस दौरान उसके जेब में एक भी पैसे नहीं थे और बाइक का पेट्रोल भी खत्म हो गया था। इसके बाद इन दोनों ने आपस में लूट की योजना बनाई। इस दौरान उन्हें एक दूध का टेंकर आता हुआ दिखाई दिया,उसे उन लोगों ने सहायता लेने के उद्देश्य रुकवा लिया और थोड़ा आगे जाने के बाद चालक से 30000 रूपए लूट कर फरार हो गए। उनका कहना हैं कि आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर ,पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं, ताकि इसके आगे की पूछताछ की जाएगी।

Related posts

नगर निगम फरीदाबाद ने सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत आज 60 इकाईयों को सील किया-जितेंद्र दहिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस को गुमराह व पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को दी थी शिकायत -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड, लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x