Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : देशी कट्टा छाती पर तान,जान से मारने की धमकी देते हुए आईसीआईसीआई बैंक से ख़रीदे गए मकान खाली कर दो ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने योगेंद्र कश्यप व उसके तीन -चार साथियों के खिलाफ घर में घुस कर गुंडागर्दी, मार पीट करने व देशी कट्टा छाती पर तान कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
एसएचओ दिनेश यादव का कहना हैं कि सेक्टर -9 के प्लाट नम्बर 1500, 160 गज जमीनों में बने हुए मकान को संदीप निवासी मकान नंबर -753 ,सेक्टर -22 एचबीसी कालोनी काफी समय पहले आईसीआईसीआई बैंक से ऑक्शन में ख़रीदा था। इसके बाद वह अपने ख़रीदे गए मकान में सफाई व पुताई करवा रहे थे, इस दौरान जोगेंद्र कश्यप बुधवार को अपने तीन -चार साथियों के साथ आया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर देशी कट्टा तान दिया और कहने लगा की यह मकान अभी खाली कर दें , नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। उनका कहना हैं कि इसके बाद आरोपी जोगिंद्र कश्यप अपने साथियों को लेकर मौके से फरार हो गया। संदीप की शिकायत पर सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र कश्यप व उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 452 , 384 ,323 ,506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय आम महोत्सव। छोटा या बड़ा – आम सभी का खास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तहसीलों में अब भी सब कुछ गलत हो रहा है जहाँ गरीब धक्के ख़ा रहे हैं और मोटी रिश्वत देने वालों की रजिस्ट्रियां फ़टाफ़ट हो जाती हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x