Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मार्किट की जल्द सूरत बदलेगी, 22 करोड़ की लागत से बिजली की तारे,खंबे ,ट्रांसफार्मर बदलेंगें,विपुल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पूरे ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के पुराने तारों को बदलवाने और नए बिजली के खंभे लगवाने और कंडम हो चुके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के कार्य का शुभारंभ किया जिसमें 22 करोड रुपए की लागत आएगी । विपुल गोयल ने बताया कि सबसे पहले ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट में बिजली की तारें बदली जाएंगी और इसके बाद बसेलवा कालोनी, गढी मोहल्ला, भूड कॉलोनी, बाढ़ मोहल्ला, भीम बस्ती, शास्त्री कॉलोनी, अहीर वाड़ा, ठाकुर वाड़ा राजीव कॉलोनी सहित आसपास की कई कॉलोनियों की तारें और ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे।
विपुल गोयल इस मौके पर कहा कि फरीदाबाद में जितना काम बीजेपी सरकार ने पिछले 4 सालों में किया है उतना काम पिछले 25 साल में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद मार्किट की आने वाले समय में सूरत बदलने वाली है और विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। विपुल गोयल ने कहा कि इकोग्रीन के आने के बाद भी फरीदाबाद तभी स्वच्छ शहर बन सकता है जब आम आदमी भी इसमें सहयोग करेगा। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदारों से सड़क पर कूड़ा फेंकने की बजाय डस्टबिन में डालने की अपील की। विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी वादा किया। इस मौके पर सालों पुरानी मांग पूरी करने के लिए स्थानीय निवासियों ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, स्थानीय पार्षद सुभाष आहूजा, विनोद भाटी, जवाहर बंसल, कृष्ण पहलवान, राधेश्याम, जितेंद्र गर्ग, विजय पाराशर, बलदेव राज, बीरू प्रधान, प्रवीण भाटी भरथा, नीरज मिगलानी, पप्पू सतीश जिंदल,बलराज, कमल सैनी और राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ के गांव साहुपुरा में एक दलित शख्स की सिर पकड़ कर दीवार में चोट मार-मार कर की हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha

प्रमुख सामजसेवी उमा शंकर गर्ग बड़खल विधान सभा के एमिनेंट सिटीजन नियुक्त, सीएम मनहोर का किया दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha

हरियाणा को जीएसटी प्रतिपूर्ति के मिलेंगे 629 करोड़ रुपए – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x