Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर,निवास पर रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुडडा व कई पूर्व विधायक पहुंचे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा के पुत्र एवं रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुडडा, पूर्व मंत्री रामकिशन, पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया, तरूण तेवतिया, गुलशन बग्गा, पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला, पार्षद विकास भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, सुरेन्द्र तेवतिया, वरिष्ठ प़त्रकार सूरजमल, अमरदीप लाठर, राकेश देव,धर्मेन्द्र यादव सहित क्षेत्र की जनता ने उनके निवास पर जाकर पूर्व मंत्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा तथा पंडि़त जी के परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में परिजनों को सांत्वना देते हुए सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने कहा कि पंडि़त जी के परिवार से मेरे पिताजी चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा के घनिष्ठता से संबंध रहे है। उनके कार्यकाल में हमारे पिताजी से पंडि़त जी ने कुछ नहीं मांगा जो मांगा एनआईटी विधानसभा-86 की जनता के लिए मांगा जो पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें दिया, सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने कहा कि जब भी वह मुझसे मिलते थे तो हमेशा ही एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की विकास करते थे उनका सपना था कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस बार वह क्षेत्र की जनता को गुड़गांव नहर का पानी का तोहफा जरूर देंगे। सांसद दीपेन्द्र हुडडा जी ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार आने पर पंडि़त जी के इस सपने को हम जरूर पूरा करेंगे और एनआईटी विधानसभा-86 को फिर से नंबर-1 की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि पंडि़त जी का परिवार हमारे हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने पंडि़त जी की धर्मपत्नी श्रीमति माया शर्मा से भी मुलाकात की।

Related posts

फरीदाबाद:लोक सभा आम चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: डीसी

Ajit Sinha

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने एमवीओ को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ पर लावारिश हालात में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x