Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 51 अंक गिरा

 रचना सिंह,मुंबई: आम बजट प्रस्ताव के बाद कल जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में करीब 51 अंक गिरकर खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों द्वारा मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजारों में यह गिरावट देखी गई है।

एनएसई का निफ्टी भी 8700 अंक के स्तर से नीचे खुला। तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार :बीएसई: का सेंसेक्स 50.61 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 28,091.03 अंक पर खुला। धातु, वाहन, पूंजीगत सामान, सूचना प्रौद्योगिकी और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर प्रमुख तौर पर दबाव देखा गया । कल सेंसेक्स 486 अंक बढ़कर बंद हुआ था।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज :एनएसई: का निफ्टी 21.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 8,695.20 अंक पर खुला ।

Related posts

नोटबंदी से आई गिरावट के बाद अब रफ्तार पकड़ेगी जीडीपी ग्रोथ

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौड़-पढ़े।

Ajit Sinha

Truck at Night

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x