Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के लिए श्राप हैं रेलवे अंडर पास : रेलवे अंडर पास में बारिश के भरे हुए पानी से बचने,महिला की कटी पैर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के रेलवे अंडर पास में बारिश के पानी भरे होने के कारण एक महिला रेलवे लाइन पार कर रहीं थी और वह तेज गति से आ रही एक रेल के चपेट में आ गई और उसका पैर कट कर अलग हो गई। घायल महिला को राहगीरों ने सहारा दिया। उसे उपचार हेतु एक अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं जहां पर घायल महिला का इलाज चल रहा हैं। जीआरपी पुलिस की माने तो उन्हें इस हादसे की सूचना मिली हैं और उन्होनें तुरंत महिला पुलिस सुदेश को भेज दी हैं। घायल महिला नाम कृष्णा हैं और वह गांव अनंगपुर सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।
चश्मदीद गुलशन का कहना हैं कि वह ग्रीन फील्ड कालोनी में रहते हैं, पिछले कई दिनों से हुई बारिश का पानी रेलवे अंडर पास में भरा हुआ हैं जिसमें बड़ी -बड़ी गाड़ियां डूब जाती हैं पर यह अंडर पास नेशनल हाइवे -2 व मैट्रो स्टेशन के बिल्कुल नजदीक हैं, इस लिए ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों को मजबूरन इस्तेमाल करना पड़ता हैं। उनका कहना हैं कि आज भी रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी भरा हुआ था पर ग्रीन फील्ड कालोनी की तरफ से पैदल आने -जाने वाले लोग रेलवे लाईन पार कर रहे थे। वह भी आज रेलवे लाइन को मेट्रो स्टेशन जाने के लिए पार कर ही रहे थे। उन्होनें देखा कि दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रहीं एक ट्रेन की चपेट में एक महिला रेलवे लाइन पार करते वक़्त उनका पैर ट्रैक में गया और वह निचे गिर गई व उनके पैर के ऊपर से ट्रेन गुजर गई और उनका पैर का तलबा कट कर बिल्कुल अलग हो गई।
उनका कहना हैं कि वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को सहारा दिया और महिला ने अपने पति का फोन नंबर लोगों को दिया जिसने इस घटना की सूचना घायल महिला के घर वालों को दिया और उसे घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जीआरपी थाने के एसएचओ का कहना हैं कि इस घटना की सूचना उन्हें हैं और उन्होनें महिला पुलिस सुदेश को भेज दिया हैं। सवाल हैं कि इस अंडर पास की वजह से कब तक लोग कटते और मरते रहेंगें। यह ग्रीन फील्ड कालोनी के हजारों लोगों की समस्या हैं पर दूर कब होगी यह बात किसी को भी नहीं मालूम।

Related posts

गणतंत्र दिवस से संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीते नकद पुरस्कार : डीईओ मुनेष चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दिल्ली -एनसीआर में रहने वाले लोग जाम में फंसने से बचे, अपने घरों से जरा संभल कर निकले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने आज 24 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x