Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.. की धुन पर हर उम्र वर्ग के लोग झूमते नजर आए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर 37 अशोका एंक्लेव स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व में इस्कॉन मंदिर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए आयोजित कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। इसकी झलक श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में देखने को मिल रही थी।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उत्साह देखते बन रहा था। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.. की धुन पर हर उम्र वर्ग के झूमते नजर आए। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीराधे-कृष्ण और श्रीराम दरबार को भव्य कपड़े और अन्य सामाग्री से सजाया गया है। इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। मंदिर के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रभु और उपाध्यक्ष परमात्मा दास ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी का उत्साह देखते बन रहा था। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर में देर रात तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Related posts

फरीदाबाद: नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन होगा और मजबूत : गोपाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक मौका मुझे दीजिए, निश्चित रूप से क्षेत्र में बेहतर बदलाव करके दिखाऊंगा-कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की टीमों ने आज डेरियों में छापेमारी कर 20000 लीटर मिलावटी दूध किए नष्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x