Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने एक फर्जी नंबर वाले ट्रक के तहखाने से अंग्रेजी शराब के 115 पेटियों को किया बरामद, दो तस्करों को पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शुक्रवार रात को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने अंग्रेजी शराब की सैकड़ों पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं, बरामद किए गए शराब के पेटियों को ट्रक के एक तहखाने में छिपा कर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की माने तो इससे पहले भी यह लोग इसी तरह से कई बार अंग्रेजी शराब की पेटियों को बिहार ले जा चुके हैं।
प्रभारी संदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर फर्जी नंबर लगा कर चालक के सीट के पीछे एक गुप्त तहखाना बना हुआ हैं जिसमें अंग्रेजी शराब की पेटियों को भर कर बिहार ले जाया जाता हैं।उसके बाद ट्रक पर और सामानों को भर लिया जाता हैं जिससे लोगों को बिल्कुल पता नहीं चलता कि इसके पीछे शराब की पेटियों को रखे गए हैं। आज रात को भी इसी तरह से अंग्रेजी शराब की पेटियों को ले जाया जाएगा।उनका कहना हैं कि उन्होनें मुखबिर की सूचना को सही मानते हुए तुरंत एक टीम गठित की और उनकी टीम ने शराब से भरे ट्रक को पकड़ने हेतु अपना जाल बिछा दिया।
शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे के करीब नेशनल हाइवे -2 स्थित सेक्टर -28 मेट्रो स्टेशन के पास जैसे ही वह ट्रक पहुंचा तो पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और चालक केबिन के पीछे एक तहखाना बना हुआ हैं और ट्रक के आगे फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए थे जब तहखाना की तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 115 पेटियां बरामद की गई। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम ने गहनता से पूछताछ की तो यह शराब की पेटियों को बिहार ले जाया जा रहा था इसके पीछे और सामानों को रखा जाना था ,सामानों को रखने के बाद किसी को भी पता नहीं चलता कि शराब की पेटियां इस ट्रक में रखी हुई। पूछताछ के दौरान अपना नाम राजू निवासी कैनपुरा जिला पाली ,राजस्थान व सोन राम निवासी इंद्रा कालोनी ,डोला जांगिड़ , जिला पाली, राजस्थान बताया।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कहा, नववर्ष -2022 की सभी को बधाई, सभी लोग सदा मुस्कुराते रहो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जल्द ही अवैध कॉलोनियां नियमित होने के दायरे में आएंगी : कमिश्नर यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में आयोजित रेन डांस में मुस्कुराते,खिलखिलाते, मस्ती भरे अंदाज में नाचे- झूमे हजारों लोग- देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x