Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात गांव नवादा में सतीश नंबरदार के मकान से 35 तौले सोना और 7 लाख नगद चोरी होने की खबर हैं, पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात गांव नवादा के एक मकान में अज्ञात चोरों ने करीब 35 तौले सोना व नगद 7 लाख रूपए चोरी करके चलते बने हैं। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं,के अलावा क्राइम ब्रांच की कई टीमें मौके पर पहुंचने वाली हैं, डॉग स्कवायर की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। फरीदाबाद में अपराध घटने के बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जबकि पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों से लोगों को काफी उम्मीदे थी और अब उन उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा हैं।
खबर हैं कि गांव नवादा में सतीश नंबरदार का मकान हैं, देर रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान के पिछले हिस्से का जंगला तोड़ कर घर के अंदर से एक छोटी अलमारी को उठा कर बाहर ले गए और अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब 35 तौले सोना व 7 लाख रूपए नगद लेकर रफू चक्कर हो गए। मालूम हुआ हैं कि सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं पर चोरों ने उसका डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए। घर वालों को इस वारदात का पता आज तड़के 5 बजे लगी। इसके पहले परिवार के लोग सो रहे थे, इस कारण से हो रहीं चोरी की भनक उन्हें नहीं लगी।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यमुनापार के 4 गांव के किसानों को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी बड़ी सौगात

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रक्तदान-महादान है औरअत्यंत पुण्यकारी कार्य है क्योंकि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x