Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बसंतपुर में बाढ़ के पानी में गिरने के कारण एक मासूम बच्ची की हुई मौत, गायब होने के 24 घंटे के बाद बाढ़ के पानी में डूबी मिली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बसंतपुर इन्क्लेव में बाढ़ के पानी में गिरने के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गई,जिस वक़्त यह घटना घटी उस वक़्त उसकी मां व चाचा बाढ़ के कहर से बचने के लिए अपने घर से सामानों को बाहर निकल रहे थे। यह घटना सोमवार के प्रात : 9 बजे की हैं। सराय थाना पुलिस ने बच्ची के शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं और परिजनों ने यमुना नदी के किनारे बच्ची पायल के शव को दफना दिया हैं।
पप्पू का कहना हैं कि वह अपने गांव बंदायू ,उत्तरप्रदेश गया हुआ था। वह बसंतपुर इन्क्लेव में खेती बाड़ी का कार्य करता हैं, रविवार को अपने घर में उसकी पत्नी शारदा, 3 बच्चे व भाई नेकशू मौजूद थे, उस दौरान जिला प्रशासन के लोग उसके पास आए और कहने लगे की अभी इसी वक़्त अपने मकान को खाली करो, बाढ़ का पानी काफी तेज गति से आ रहीं हैं,उस दौरान उसकी पत्नीं शारदा व भाई नेकशू अपने घर से सामानों को निकाल कर ऊंचाई पर रख रहे थे जहां पर यह लोग सामानों को रख रहे उससे थोड़ा आगे बाढ़ के पानी में उसकी बेटी पायल उम्र तीन साल गिर गई जिसका किसी को पता नहीं चला ,इसके थोड़ा और आगे चौक पर जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद थे पर उन लोगों ने भी बच्ची पायल को पानी में गिरते हुए नहीं देखा।
उसका कहना हैं कि उसकी पत्नीं शारदा व भाई नेकशू ने बच्ची पायल की अपने स्तर पर काफी तलाश की, पर बच्ची पायल कहीं भी नहीं मिली, के बाद उसकी पत्नीं शारदा ने बच्ची पायल के गायब होने की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की,दूसरे दिन यानी 24 घंटों के बाद सोमवार को सुबह करीब 9 बच्ची पायल की लाश वहीँ पर बाढ़ के पानी के नीचे डूबी हुई अवस्था में एक बच्चे ने देखा । उसका कहना हैं कि इसके बाद चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची पायल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया और परिजनों ने बच्ची पायल के शव को यमुना नदी के किनारे गढ्ढे खोद कर उसमें दफना दिया।

Related posts

फरीदाबाद :सी.बी.एनफाऊडेंशन संस्था ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेलिग्राम टास्क में 10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 2 आरोपितों को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र में 2 एकड़ में बनेगा बाल भवन : राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x