Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बिना पास[पोर्ट व वीजा समाप्त होने के बाद भारत में रह रहे हैं नाइजीरियन नागरिक को सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड थाना पुलिस ने बिना पासपोर्ट और वैध वीजा के साथ भारत में रह रहे एक नाइजीरियन नागरिक ओके चुकवू इंडसेंट अकू को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो आरोपी नाइजीरियन को पासपोर्ट अधिनियम 1964 के तहत केस दर्ज कर,इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी एनआईटी निकिता गहलौत की माने तो सूरजकुंड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर यासीन खान के अनुसार रविवार सुुबह वह अपने सहयोगी सिपाही नरेश कुमार, अनिल कुमार के साथ सूरजकुुंड गोल चक्कर की ओर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि एक काले रंग का विदेशी जो देखने में नाईजीरियन लग रहा है उसके पास कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं है। वह विदेशी सूरजकुंड शूटिंग रेंज से पैदल चल कर सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर आ रहा है। इस पर उन्होंने गोलचक्कर पर नाकेबंदी कर आने जाने वालों की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक विदेशी शख्स आता हुआ दिखाई पर अचनाक उसकी नजर पुलिस की नाकेबंदी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर पड़ी और वह तक़रीबन बीस कदम दूर रुक गया और पीछे मुड़ कर भागने लगा। तभी साथ मौजूद सहयोगी पुलिस कर्मियों उसका पीछा किया और नाइजीरियन को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान में उसने अपना नाम ओके चुकवू इंडसेंट अकू निवासी हासत्रुप, स्ट्रीट सुरुलेरे लाकोस (नाईजीरिया) बताया। बताया गया कि उसका वीजा समाप्त हो चुका है और पासपोर्ट भी उसके पास नहीं है, हालांकि उसने पासपोर्ट की प्रति पुलिस को दिखाई हैं । उसे हिरासत में लेने के बाद सूरजकुंड पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

फरीदाबाद :अरावली संरक्षण बिल में संशोधन किया तो सरकार के खिलाफ होगा बड़ा जनांदोलन ,संतोष नगर में सुनीं कालोनीवासियों की समस्याएं : ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ताराचंद को तड़पा -तड़पा कर,तीन दोस्त गला घोंट कर मरता रहा,उधर जोर -जोर गाना बजता रहा,उसकी चीख कोई सुन न लें,

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर की एक वर्कशॉप में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ को घूमते हुए का झलक देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x