Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आज नशे की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से घरों में चोरिया करते थे, तीन गिरफ्तार, गहने बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आज तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो नशे के सामानों को पूरा करने के चक्कर में घरों में घुस कर चोरियां करते थे। पुलिस ने पकडे गए चोरों के कब्जे से दो एलईडी टेलीविजन, 3 मोबाइल फोन, 3 जोड़ी पाजेब, 1 नेकलेस, 2 जोड़ी ईयर रिंग , 1 मांग टिका , 2 सीएनजी ऑटो व 2 स्कूटी बरामद किए हैं।
प्रभारी अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज प्रीतम उर्फ़ नेपाली निवासी सिकडोना , विनोद निवासी गांव समयपुर , हाकम उर्फ़ रामदुला निवासी मकान न. 4264 , 36 गज कवाटर , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए तीनों चोरों के खिलाफ एनआईटी, कोतवाली, सेक्टर -55 , शहर बल्लभगढ़ , सेक्टर -7 व सेंट्रल थाने में चोरी के मुकदमें दर्ज हैं जिसे उनकी टीम ने सुलझा लिए हैं , इन तीनों चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के 2 एलईडी टेलीविजन, 3 मोबाइल फोन, 3 जोड़ी पाजेब, 1 नेकलेस , 2 जोड़ी ईयर रिंग, 1 मांग टीका, 2 ऑटो सीएनजी व 2 स्कूटी बरामद किए हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि यह लोग बड़े ही शातिर चोर हैं और नशा करने के आदि हैं, यह नशे की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से यह चोरियां किया करते थे और ज्यादात्तर उन घरों को यह लोग निशाना बनाते थे जिसमें यह लोग आसानी से चोरी कर सकते थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचसीएस -2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

एक शख्स की हत्या करके उसकी लाश को बैग में बंद दिया फेंक, उसके दाए हाथ पर “रचना” व टी -शर्ट पर लिखा हैं “अबे भाभी हैं तेरी”

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने आज ओल्ड रेलवे स्टेशन के नजदीक चल रही अवैध पार्किंग पर मारा छापा-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x