Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड, गुरुकुल के समीप डल झील में जीजा -साले की नहाते समय डूबने से मौत हो गई, दोनों शवों को शव गृह में रखवा दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूरजकुंड,गुरुकुल के समीप एक डल झील में आज दोपहर के वक़्त नहाते समय जीजा -साले की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रात के अँधेरा होने से पहले ही दोनों शवों को डल झील से निकाल लिया। कम वक़्त में इस झील से निकलना काफी मुश्किल होता हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल की शव गृह में रखवा दिया हैं। इस केस की आगे की जांच ग्रीन फील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी की पुलिस कर रही हैं।

प्रभारी राजेश बागड़ी बताते हैं कि आज दोपहर के ढाई बजे के करीब उन्हें सूचना मिली की गुरुकुल के पास डल झील में दो लोग डूब गए हैं। इस सूचना के बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। जब वह वहां पर पहुंचे तो देखा की डल झील में करीब 10 -12 लोग नहा रहे थे। वहां पर लोगों ने बताया कि दो लोग नहाते हुए झील में डूब गए हैं। उनका कहना हैं कि सबसे पहले उन्होने डूबे हुए दोनों लोगों को झील से निकालने का प्रयास किया और करीब आधे घंटे के बाद ही दोनों लड़कों को बाहर निकाल लिया और उन्हें तुरंत बादशाह खान अस्पताल में ईलाज हेतु भेज दिया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना हैं कि जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि दोनों आपस में जीजा -साले हैं जिनमें जीजा का नाम बिलास निवासी दिल्ली व साला रासिद जोकि वहीँ का रहने वाला हैं और दोनों की उम्र 25 -26 साल हैं। उनका कहना हैं कि बिलास व रासिद के शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और पुलिस अभी इसके आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

Related posts

साइबर थाना की टीम ने डेबिट कार्ड का क्लोन तैयार कर, ग्राहकों के बैंक के खातों से लाखों उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना यातायात में हवलदार रणवीर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले मुकेश की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x