Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने आज दो गांजा तस्करों को एक क्रेटा कार में 226 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -56 ने आज गांजा की तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं, पकडे गए आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा कार सहित 226 किलों 400 ग्राम गांजा को बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो पकड़े गए तस्करों के नाम लोकेश व अल्तफ हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी आनन्द कुमार का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार में काफी तादाद में गांजा उड़ीसा से लेकर दो लड़के लेकर आए हैं और समयपुर के रास्ते महिपाल पुर, दिल्ली में सप्लाई देने के लिए जा रहे है। उनका कहना कहना हैं कि सूचना मिलने के बाद उन्होनें तुरंत एक टीम गठित की और उसे पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इसी दौरान एक क्रेटा कार आता हुआ पुलिस को दिखाई दिया और उसे इशारा करके कार को रोक लिया। जब उनकी टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक कट्टे में काफी तादाद गांजा भरे हुए थे। इसके बाद कार सहित उसमें सवार दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों लड़को ने पुलिस को अपना नाम लोकेश निवासी धलब ,जिला पलवल व अल्तफ़ निवासी गोपुर ,जिला पलवल बताया। बरामद किए गए गांजा को जब वजन किया गया तो 226 किलों 400 ग्राम गांजा निकला।

Related posts

फरीदाबाद :4 दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है,लखन सिंगला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की डीएलएफ इलाके में अदानी कंपनी की गैस पाइप लाइन में लगी भयंकर आग, करीब15 गाड़ियां जलकर हुई ख़ाक-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

तैयारी पूरी: आगामी 24 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे फरीदाबाद स्थित नवनिर्मित अमृता अस्पताल का उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x