Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद : रशिया में चल रहे वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में फरीदाबाद की मोनल ने गोल्ड, सिल्वर व पुलकित ने जीता सिल्वर मैडल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : दो खिलाड़ियों ने रशिया में आयोजित वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मैडल। गोल्ड जीतने वाली खिलाडी 10 वर्षीय मोनल और उसके परिजनों ने मैडल जीतने के बाद जताया रोटरी क्लब का आभार, कहा कि क्लब की 2 लाख रुपये की मदद के बिना यह मैडल लाना संभव नहीं था। इस दौरान उद्योगपति के. सी.लखानी, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ईस्ट के अध्यक्ष तरुण गुप्ता,आल इंडिया किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के राष्टीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,राजकुमार,हरियाणा राज्य खेल परिषद् के चैयरमेन दीप भाटिया, शम्मी कपूर, एच.एल.भूटानी,के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।
दिखाई दे रहा यह सम्मान समारोह मोनल और पुलकित के रशिया किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रहे शानदार प्रदर्शन के चलते आयोजित किया गया है, जहां पुलकित ने सिल्वर मैडल और मोनल ने गोल्ड व सिल्वर मैडल जीते हैं। भारत की तरफ से 13 प्रदेशों के 49 सदस्य दल में मोनल व पुलकित फरीदाबाद से चुने गए थे। मोनल के मैडल जीतने के बाद उसके पिता ने रोटरी क्लब का आभार जताया, जिन्होंने मोनल के रशिया जाने के लिए फंड्स जुटाए। मोनल इस जीत के बाद बेहद खुश है, इससे पहले भी वह कई बार नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत चुकी है। रोटरी क्लब के प्रधान तरुण गुप्ता के मुताबिक मोनल के परिजनों ने उनसे बीते 7 मई को संपर्क किया था। उन्हें दो लाख रुपये की ज़रूरत ही मोनल को रशिया भेजने के लिये। तरुण गुप्ता के मुताबिक क्लब ने सिर्फ 15 मिनट में रुपयों का प्रबंध कर दिया और दो दिन बाद उन्हें चेक के माध्यम से रकम दे दी गई.उनके मुताबिक मदद करने से जो ख़ुशी मिलती है उसे बयान नहीं किया जा सकता है। रशिया में सिल्वर मैडल जीतने वाले पुलकित ने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए,क्योंकि विदेश में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों को अपनी जेब से पैसा भरना पड़ता है. इस वजह से वह खेलों में भाग नहीं ले पाते।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा -निर्देश पर एसटीएफ ने खनन माफिया और ओवर लोडिंग गाड़ियों पर कसा शिकंजा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टैटू बनाने वाला निकला बुजुर्ग का हत्यारा-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x