Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने गांव सरूरपुर में आठ एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रहीं अवैध कालोनी में की जबरदस्त तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा आज गांव सरूरपुर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें 5 रिहायशी निर्माण एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 1 बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान व 80 डीपीसी को धवस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में की गई।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज अपने टीम के साथ गांव सरूरपुर में पहुंचे जहां पर तक़रीबन 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी जिसमें अवैध रूप से 5 रिहायशी निर्माण, एक प्रॉपर्टी डीलर, 1 बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान, 80 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया गया। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार, अजरुद्दीन व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों की पालना करते हुए अवैध मोबाइल टावरों को न लगने दें : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां लेंगे बीएलओ :यशपाल यादव    

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नीमका जेल में एक कैदी अब्दुल रहमान की दूसरे कैदी अरुण ने पत्थर से मार मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x