Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में दिखी हरियाणा पुलिस की गौरवशाली विरासत, शहीद जवानों की शौर्य गाथा से रूबरू हुए पुलिसकर्मी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह का छठा दिन हरियाणा पुलिस की गौरवशाली विरासत और शौर्य गाथाओं के नाम रहा। यहां पुलिस गैलरी में संरक्षित ऐतिहासिक वर्दियां, हथियार और पुलिस विभाग से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं न केवल इतिहास की झलक दिखा रही हैं, बल्कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिस जवानों के बलिदान की कहानी भी बयां कर रही हैं।

कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस में तैनात एसीपी अमित धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पुलिस जवानों के साथ पुलिस गैलरी का अवलोकन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने गोल्डन धागों से निर्मित वस्त्र और मोर पंख भेंट कर उनका स्वागत किया। विश्व धरोहर सप्ताह के छठे दिन स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में पुलिस विभाग की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला।

मुख्य अतिथि एसीपी अमित धनखड़ ने पुलिस गैलरी में पहुंचकर वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। इस दौरान मौजूद पुलिस जवानों को भी पुलिस विभाग के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाया गया।एसीपी अमित धनखड़ ने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में पुलिस गैलरी स्थापित की गई है। इस गैलरी में उन पुलिस जवानों की शौर्य गाथाओं को स्थान दिया गया है, जिन्होंने आमजन की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस गैलरी में इतिहास के कई ऐसे दुर्लभ अध्याय संरक्षित किए गए हैं, जो समय के साथ बदलती पुलिस व्यवस्था की कहानी बयां करते हैं। यहां वर्ष 1829 और 1853 से संबंधित ऐतिहासिक पुलिस वर्दियों के साथ आईजी स्तर के अधिकारियों और पुलिस जवानों की वर्दियां भी प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा अंग्रेजों के शासनकाल की पुरानी पिस्तौल और करीब 200 वर्ष पुरानी चमड़े से निर्मित छितर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। ये वस्तुएं पुलिस विभाग के इतिहास, कार्यप्रणाली और उस दौर की जीवनशैली को समझने का अनूठा अवसर प्रदान कर रही हैं।
ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विद्यार्थियों और आमजन को 100 वर्ष से लेकर 5000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक और महाभारत काल से जुड़े इतिहास को जानने का अवसर मिल रहा है।संग्रहालय में हरियाणा के 12 ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जबकि 23 गैलरियों में प्राचीन और ऐतिहासिक वस्तुओं को संरक्षित कर प्रदर्शित किया गया है। यहां सिंचाई के प्राचीन साधन रहट से लेकर वर्ष 1856 में निर्मित भाप से चलने वाला स्टीम रोड रोलर और करीब 400 वर्ष पुराना पत्थर से निर्मित झरोखा भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतगणना के लिए तैयार प्रशासन: डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x