Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सरूरपुर-मुजेसर में प्रदूषण फैलाने वाली छह इकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं प्रदूषण नियंत्रण मानकों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा पूर्व में सरूरपुर एवं मुजेसर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच की गई थी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे।

इसी क्रम में आज प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम द्वारा पूर्व में जारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए सरूरपुर एवं मुजेसर क्षेत्र में छह एयर पॉल्यूटिंग औद्योगिक इकाइयों को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो औद्योगिक इकाइयों में डीजे सेट भी पाए गए। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की रोकथाम जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई जारी रखें, ताकि जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

सीसीटीवी में कैद हुई बीच शहर में सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें. गंभीर हालत में दुकानदार अस्पताल में भर्ती ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरे जाएंगे ग्रुप-डी के 13 हजार से अधिक पद-: संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश का 69वां गणतंत्र दिवस समारोह खेल परिसार सैक्टर-12 के प्रांगण में बड़ी धूम-धाम, हर्षोल्लास,गरिमापूर्ण छटा के बीच मनाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x