Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा की 11 जेलों में भी होंगी इग्नू की परीक्षाएं, 1,492 बंदी देंगे परीक्षा,इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से,1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
करनाल: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में हरियाणा से कुल 1,69,046 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश भर में कुल 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 11 परीक्षा केंद्र विभिन्न जेलों में बनाए गए हैं। इन जेल परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,492 बंदी परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे।

यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने दी। उन्होंने बताया कि भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत एवं रोहतक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला करनाल में तीन परीक्षा केंद्र जिला जेल करनाल, बुद्धा कॉलेज तथा विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होंगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। डॉ. धर्म पाल ने आगे बताया कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं व्यवस्थाओं से परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत करवाने के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा संचालन, प्रश्न पत्रों की सुरक्षित प्राप्ति एवं वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव, परीक्षा संबंधित रिकॉर्ड के संधारण तथा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विद्यार्थियों के हॉल टिकट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac .in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी वेबसाइट अथवा समर्थ पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से पूर्व अपना हॉल टिकट एवं पहचान पत्र अवश्य तैयार रखें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Related posts

अनिल विज ने भूपेंद्र हुड्डा से क्यों कहा,‘हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है’’।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन 4.0 तक जब्त किया 3853 किलोग्राम मादक पदार्थ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव करनेरा में हुई लूट की सनसनीखेज मामले में शामिल आरोपित से क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम हुई मुठभेड़,पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x