
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेशभर के सभी जिलों में चेक बाउंस मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के चेयरमैन जगदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिला अदालत परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। यह आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

स्पेशल लोक अदालत के दौरान चेक बाउंस से संबंधित कुल 835 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 257 मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सह मति एवं समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 3 करोड़ 11 लाख 92 हजार 967 रुपये की राशि पर समझौता हुआ।
सीजेएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति से होने वाले फैसले अंतिम होते हैं और इनके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील काप्रावधान नहीं है। इसके अतिरिक्त, लोक अदालत में मामले का निपटारा होने पर संबंधित पक्षकारों को कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालतों का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निपटारा करवाएं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

