अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए अमेरिका व कनाडा के नागरिकों को Apple Customer Service का प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके पर ही कार्यवाही करते हुए 12 युवक व 5 युवतियों सहित कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जा से 17 कंप्यूटर (PC), 6 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन तथा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम नितेश भारती निवासी जिला बलिया, उत्तरप्रदेश; हाल निवासी DLF फेस-3, सेक्टर-24,गुरुग्राम, हरियाणा ,अनिमेष शर्मा निवासी शालीमार गार्डन,गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, पैट्रिक रॉय निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल; हाल निवासी सेक्टर-17A, गुरुग्राम,करण कुमार निवासी पुराने बस स्टैंड के नजदीक, दिल्ली; हाल निवासी रंगपुरी, महिपालपुर, दिल्ली,

एडी नगमलाई निवासी जिला तेनतिया हिल्स, मेघालय; हाल निवासी दशरथ पुरी, दिल्ली,आशीष निवासी जहांगीरपुरी, आजादपुर, दिल्ली,तुषार मेहता निवासी शालीमार गार्डन,गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश,सूरज बरुई निवासी सेक्टर -15, फरीदाबाद, हरियाणा,अंकुश कुमार निवासी इस्माइलपुर, फरीदाबाद, हरियाणा,रितिक प्रजापति निवासी हरि नगर, दिल्ली,सुखदीप सिंह निवासी मंडावली, दिल्ली,अनीस मलिक निवासी जिला अलीगढ़,उत्तरप्रदेश; हाल निवासी भलस्वा डेयरी, दिल्ली ,अनीस मलिक निवासी जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी भलस्वा डेयरी, दिल्ली,जंगमलू पानमेई निवासी इंफाल वेस्ट, मणिपुर; हाल निवासी वसंत कुंज, दिल्ली,चुइमेनाओ शिंगलाई निवासी मणिपुर; हाल निवासी हरि नगर आश्रम, नई दिल्ली,लीमा कैथरीन निवासी दीमापुर, नागालैंड; हाल निवासी किशनगढ़, वसंत कुंज, नई दिल्ली,सैयदा फरदौ मेहफी निवासी गांधी बस्ती, गुवाहाटी, असम; हाल निवासी देवली, दिल्ली और शाजिया खान निवासी ऐशबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी सेक्टर-24, DLF फेज-3, गुरुग्राम, हरियाणा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

