Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

केस से नाम हटवाने की एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हिसार की टीम ने थाना बास, जिला हिसार में तैनात सब इंस्पेक्टर अमृत सिंह को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी कि थाना बास में तैनात सब इंस्पेक्टर अमृत सिंह ने उसके बेटे और एक रिश्तेदार को एफआईआर संख्या 125/2026 में गिरफ्तार न करने तथा केस से उनके नाम हटवाने की एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसवी एंड एसीबी यूनिट फतेहाबाद के निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर अमृत सिंह को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारी के रूप में पंचायत राज विभाग, ब्लॉक जाखल, जिला फतेहाबाद में तैनात एसडीई बलवान सिंह मौजूद रहे। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के तहत की गई। आरोपित सब इंस्पेक्टर अमृत सिंह के विरुद्ध एफआईआर संख्या 49, दिनांक 19 नवंबर 2026, धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

बिल्डर के स्टाफ के लोगों ने डंडे और रॉड से पीट पीट कर एक सीनियर सिटीजन को किया लहूलुहान।

Ajit Sinha

असली GST कंसलटेंट, फर्जी GST अफसर: 29 लाख की ‘फ़िल्मी’ किडनैपिंग और ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाश.

Ajit Sinha

Educrest International School के खिलाफ धोखाधड़ी के एफआईआर दर्ज,छात्रों के भविष्य ख़राब करने का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x