
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जारी यात्रियों से भरी बस आज मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलार के समीप हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। दर्जनों यात्रियों के घायल होने खबर है। हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, और बचाव कार्य शुरू कर दी, और घायलों को अस्पताल में एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेज दिया है। इस हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़ सकती है। आगे जो भी अधिक जानकारी प्राप्त होगी इस खबर में जोड़ दी जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भीषण हादसे पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुख प्रकट किया है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 17, 2026
टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: एम्स नोडल अधिकारी, डॉ. मधुर उनियाल ने कहा, “हमें प्रशासन से एक बस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद घायल लोग सुबह 6:30 बजे हमारे अस्पताल आने लगे। अब तक 22 घायल मरीज लाए जा चुके हैं; 2 को मृत अवस्था में लाया गया। इसके अलावा, 5 और लोगों को अभी-अभी लाया गया है—उन्हें भी मृत अवस्था में लाया गया है—और हमारे डॉक्टर फिलहाल उनकी जांच कर रहे हैं ताकि जीवन के किसी भी संकेत का पता लगाया जा सके। घायलों की जांच जारी है। शुरुआती आकलन के आधार पर, 6 लोगों की हालत गंभीर पाई गई है…. हमें 22 मरीज मिले हैं, जिनमें से 2 को मृत अवस्था में लाया गया था। 20 घायल लोग हैं, जिनमें से अधिकांश को गंभीर चोटें आई हैं।”
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand: A bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar. Upon receiving the information, teams from SDRF posts Byasi and Dhalwala immediately rushed to the spot and initiated rescue operations. Tehri District Magistrate Nitika Khandelwal and SSP Shweta Choubey have departed for the site.
According to preliminary reports, about 30–35 people were on board the bus, out of whom approximately 20 injured individuals have been rescued. The injured are being rushed to the hospital via ambulances. Four people have lost their lives in the incident. The rescue operation is currently underway.
(Source: Police)
— ANI (@ANI) November 17, 2026


