
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पीएस सेक्टर -56 गुरुग्राम की टीम ने आज रविवार को एक निजी स्कूल, गांव घाटा में धर्मांतरण संबंधी गति विधियों में लिप्त होने के आरोप में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं के नाम सुमन (उम्र-21 वर्ष) कुमारी पुत्री विनोद शाह निवासी कोसलपुरी,आजादपुर,दिल्ली,राजकुमारी चाओबा सिंह (उम्र-36 वर्ष) पुत्री राजकुमार चाओबा निवासी जिला विष्णुपुर,मणिपुर (वर्तमान निवासी सेक्टर-86,गुरुग्राम),अशमिता चाहार (उम्र- 35 वर्ष) पुत्री दलबहा दुर निवासी नेपाल (वर्तमान निवासी कोटला, दिल्ली) तथा 4. ललनपुई (वर्ष-31 वर्ष) पुत्री वी. ललपनलियाना निवासी आइजोल, मिजोरम (वर्तमान निवासी द्वारका, दिल्ली) है।

एसीपी कपिल पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.11.2026 को एक व्यक्ति ने पीएस सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गांव घाटा में SPR रोड स्थित सर्विस स्टेशन के नजदीक बनी झुग्गी-झोपड़ियों एवंकच्चे कमरों में कुछ अज्ञात व्यक्ति व महिलाएं गरीब परिवारों के छोटे बच्चों के लिए निजी पाठशाला संचालित कर रहे हैं तथा बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं एवं अन्य जरूरी सामान वितरित करने के साथ-साथ धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। उन लोगों के द्वारा पाठशाला संचालित करके तथा खाने-पीने की वस्तुएं वितरित करके बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उनका कहना है कि प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पीएस सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा INSP/SHO सुखपाल के नेतृत्व में एक रेडिंग पार्टी तैयार की गई तथा गांव घाटा स्थित बताए गए स्थान पर रेड की गई। पुलिस टीम को मौके पर 4 महिलाएं मिलीं, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान ललनपुई, अशमिता चाहार, राजकुमारी चाओबा सिंह एवं सुमन कुमारी उपरोक्त के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा चारों महिलाओं को काबू किया गया।

उनका कहना है कि उपरोक्त प्राप्त शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर उपरोक्त महिलाओं के विरुद्ध धर्मांतरण के प्रयास से संबंधित अपराध पाए जाने पर पीएस सेक्टर-56, गुरुग्राम में दिनांक 14.11. 2026 को धारा 3(a)(i) Haryana Prevention of Unlawful Conversion of Religion Act, 2022 एवं धारा 3(5) BNS के तहत मुकदमा अंकित किया गया तथा उपरोक्त चारों आरोपित महिलाओं को शामिल अनुसंधान/गिरफ्तार किया गया।

उनका कहना है कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित महिला आरोपित ललन पुई एक निजी कंपनी में HR के पद पर कार्य करती है, आरोपित अशमिता चाहार एक हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयं सेवक के रूप कार्य है, आरोपित राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कम्पनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है तथा आरोपित युवती सुमन ने गत वर्ष ही ग्रेजुएशन की है और अभी बी.एड. के लिए तैयारी करती है।

ये सभी करीब पिछले एक साल से शनिवार के दिन दिल्ली से गुरुग्राम में आकर बच्चों को शिक्षा व खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर निजी पाठशाला संचालित करते हुए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरा तथा आरोपिता सुमन कुमारी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान तथा उपरोक्त आरोपितों के बयानों के आधार पर मुकदमा से सम्बंधित सभी तथ्यों व पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

