
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली ब्रेकिंग: देश भर में बिहार की चार दिवसीय छठ पूजा बड़ी धूमधाम व उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज रविवार को पूजा के तीसरे दिन सांय के समय डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देंगें। कल सोमवार की प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद, चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का समापन हो जाएगा। आप को बता दें बिहार की आस्था का पर्व छठ पूजा देश -दुनिया में बड़े ही धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर लाखों घाट बनाए गए। इसके अलावा स्थानीय नदियों, तालाबों और नहरों में लाखों घाट तैयार की गई है। जिसमें आज लाखों -करोड़ों व्रतियों द्वारा आस्था की डुबकी लगाएंगे।





