Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

टिंडर एप्प के माध्यम से दोस्ती,बलात्कार के झूठे केस फसाने,नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात, मां-बेटी पकड़ी गई-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:टिंडर ऐप के माध्यम से दोस्ती कर लोगों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने तथा झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,आरोपित मां-बेटी गिरफ्तार। बड़खल क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपित टिंडर ऐप के माध्यम से लोगों को दोस्ती एवं फ्रेंडशिप के झूठे अनुरोध भेजकर अपने संपर्क में लाती थीं।

इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने होटल में बुलाया जाता था। होटल में मुलाकात के दौरान आरोपितों द्वारा पीड़ितों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ लूटपाट की जाती थी और वारदात के बाद मौके से फरार हो जाती थीं। 

उनका कहना है कि  इसके अतिरिक्त, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित महिलाओं द्वारा ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाया जाता था, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी प्रतीत होती थी। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आरोपितों द्वारा थानों में झूठी दुष्कर्म (रेप) की शिकायत देने की धमकी अथवा शिकायत दर्ज करवाकर उन्हें कानूनी कार्रवाई में फंसाने का भय दिखाया जाता था।

इसके बाद शिकायत के डर से पीड़ितों पर दबाव बनाकर उनसे पैसों की मांग की जाती थी तथा अवैध रूप से धनराशि वसूलने (Extortion) का प्रयास किया जाता था।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों  द्वारा अंडमान, सूरत तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों, गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा लूट एवं अवैध वसूली से संबंधित मामलों का पता लगाया जा सके।

Related posts

जमीनी विवाद में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर शख्स की हत्या।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फ्रॉड के मामले में तत्कालीन सरपंच सुरेश कुमार व एक अन्य के खिलाफ एसीबी हिसार ने आज चार्जशीट कोर्ट में पेश किया।

Ajit Sinha

मानव रचना शूटिंग अकादमी द्वारा एयर पिस्टल और एयर राइफल 10 मीटर प्रतियोगिता का चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज में उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x