Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 378.100 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, दो आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 378.100 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एक-एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कैंटर भी जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल पटाखों के परिवहन में किया जा रहा था।

पहली कार्रवाई: अपराध शाखा AVTS-2 भूपानी की टीम ने बाटा चौक के पास सेक्टर-20 बी, मथुरा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक एक कैंटर की जांच के दौरान छह गत्ते की पेटियों में रखे 198.100 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए।

कैंटर चालक ध्यान सिंह निवासी गांव मटोली, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) पटाखों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने पटाखों सहित कैंटर को जब्त कर आरोपित  को गिरफ्तार कर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया है।

दूसरी कार्रवाई: थाना डबुआ पुलिस ने डबुआ-पाली रोड स्थित सोनू के फर्नीचर गोदाम पर छापेमारी कर 180 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से आरोपित सुमित निवासी NIT फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

गोदाम की तलाशी में तीन पेटियों से स्काई शॉट, अनार सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। आरोपित  इनके भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने पटाखे कब्जे में लेकर थाना डबुआ में मामला दर्ज किया है।दोनों मामलों में पुलिस द्वारा विस्फोटक अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एक नाबालिग लड़की की तस्करी और शोषण के मामले में घोषित व 1 लाख के इनामी अपराधी फिरोज गुरुग्राम से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए बजट को किसी ने सराहा तो वहीँ युवा कांग्रेसी नेता विकास कोठरी ने छलावा बताया।

Ajit Sinha

संसद में राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा किसानों को एमएसपी गारंटी कब तक लागू करेगी सरकार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x