Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के सेक्टर-21 सी में धनतेरस की रात परमजीत की गोली मारकर के सनसनी खेज हत्या करने के आरोपित मोहन शर्मा पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर- 21 सी स्थित एक मल्टी स्टोरी मकान में पड़ोसी का पड़ोसी के साथ हुए विवाद में गोलियां मारकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30, फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहन निवासी मकान नंबर 641 द्वितीय तल, सेक्टर-21 सी को गिरफ्तार कर लिया है।

मरने वाला शख्स परमजीत ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार के संग रहता था। आरोपित मोहन शर्मा द्वितीय फ्लोर पर अपने परिवार के संग रहता था। पुलिस टीम ने आज आरोपित मोहन शर्मा को उसके घर द्वितीय तल से गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पार्किंग विवाद सामने आया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शौर्य निवासी सेक्टर-21 सी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 6 नवम्बर की रात लगभग 8:30 बजे आरोपित मोहन शर्मा ने उनके फ्लोर की घंटी बजाई और उसके पिताजी परमजीत को गाड़ी हटाने के लिए नीचे बुलाया। शिकायतकर्ता भी अपने पिताजी के साथ नीचे आया। जहां पर मोहन शर्मा, उनकी पिताजी के साथ झगड़ा करने लगा और विवाद शुरू कर दिया।

इसी दौरान मोहन शर्मा ने पिस्टल निकालकर उसके पिता पर कई गोलियां चला दीं। शिकायतकर्ता पर भी आरोपित ने गोलियां चलाई, उसने गाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपित अपनी गाड़ी से फरार हो गया। गोलियां लगने से उसके पिताजी की मृत्यु हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या, हत्या के प्रयास, षड्यंत्र की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उनका कहना है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीमों को आरोपित की तलाश के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा, सेक्टर 30 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहन शर्मा को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मकान नंबर 641 के द्वित्तय तल पर रहता है तथा मृतक परमजीत इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार सहित रहता था। उनका आपस में छोटी-छोटी बातों पर विवाद रहता था। 6 नवंबर को उसने परमजीत को गाड़ी हटाने के लिए नीचे पार्किंग में बुलाया, जहां पर उनकी कहासुनी हो गई,

जिस पर उसने अपनी पिस्टल से परमजीत पर गोलियां चला दी, जिससे परमजीत की मृत्यु हो गई। उसके बेटे को भी मारने के लिए भी उसने गोलियां चलाई थी लेकिन वह बच गया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था।आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाकर गहन पूछताछ की जाएगी तथा साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।

Related posts

सीएम मनोहर की जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रेटर फरीदाबाद सोसाइटीज की बात रखने पर विधायक राजेश से निवासी खुश

Ajit Sinha

फायर बिग्रेड से आग बुझाते हुए आपने देखा होगा, अब वायु प्रदूषण रोकने के लिए पेड़ों के छिड़काव करते हुए देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित शंखनाद 2019 रैली में जनसैलाब को देख कर हुए उत्साहित, कई सौगातें दे डाली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x