Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रहने वाले शख्स ने पहली मंजिल पर रहने वाले परमजीत को गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर -21 सी, प्लॉट नंबर -641 ,फरीदाबाद में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में रहने वाले मोहन उर्फ़ मोनू ने पहली मंजिल के फ्लैट में रहने वाले परमजीत के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़ तोड़ फायरिंग करके सनसनीखेज हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात धनतेरस की रात लगभग साढ़े 8 बजे की बताई गई है। आरोपित मोहन उर्फ़ मोनू ने परमजीत के ऊपर 14 -15 राउंड फायरिंग की है।

विवाद का कारण पार्किंग को लेकर हुई थी। इस मामले में थाना सूरजकुंड में हत्या से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई। आरोपित मोहन उर्फ़ मोनू अपने परिवार सहित फरार है। आरोपित की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

खबर के अनुसार परमजीत मकान नंबर 641, 21 सी , फरीदाबाद की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। दो दिन पहले ही वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद लौटे थे। गत 24 नवंबर 2026 को उनके भांजे की शादी होनी थी। परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। पांच दिन पहले भी आरोपित ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी।

सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपित अपने परिवार सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। परमजीत के शव का पोस्टमार्टम ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: निजी अस्पताल में 50 प्रतिशत बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित करें : यशपाल यादव

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद: आज चंदावली में तोड़फोड़ के दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा पर चला थप्पड़, पथराव -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

पलवल: तेज रफ़्तार से चला रहे एक कार ने आज स्कूल से लौट रहे तीन बच्चों को कुचल दिया, कार चालक हेड कांस्टेबल पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x