Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:टैक्सी ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, दो घंटे के भीतर आरोपित को क्राइम ब्रांच , सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:* सेक्टर-77 की मेन रोड पर टैक्सी में मृत मिले ड्राइवर की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के महज 2 घंटे के भीतर आरोपी को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को राउंड अप किया है। प्रारंभिक पूछताछ में टैक्सी के परमिट के लिए लगने वाले पैसों को लेकर विवाद में हत्या की वजह सामने आई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार आज रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-77, फरीदाबाद की मेन रोड पर खड़ी एक टैक्सी में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बीपीटीपी, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक की पहचान प्रकाश (50) केएलजे  सोसायटी, सेक्टर- 77, फरीदाबाद के रूप में होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

चार साल से थी जान-पहचान
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित कुंदन और मृतक प्रकाश की करीब 4 साल से जान-पहचान थी। दोनों टैक्सी चलाने का काम करते थे। कुंदन अपनी टैक्सी का परमिट प्रकाश के माध्यम से बनवाता था। इस बार परमिट बनवाने के लिए लगने वाले पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।पुलिस के मुताबिक, गत 24/25 अक्टूबर की रात दोनों गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपित कुंदन ने गाड़ी में रखे टॉवल से प्रकाश का गला घोंट दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपित को राउंड अप कर लिया।आरोपित को आगामी पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।  आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : विधायक ललित नागर के द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली में गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र हुड्डा, डा. अशोक तंवर लोगों में भर गए जोश।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बलबीर कौशिक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में हाथ की कटी हुई अंगलियों को फिर से जोड़ा जा सकता हैं, डा. कविश्वर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x