अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बीड़ी देने से मना करने पर 2 नाबालिगों लड़कों ने लाठी -डंडों से पीट-पीट कर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या कर दी। ये वारदात को ब्रस्पतिवार को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाना बजघेड़ा , गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग आरोपितों गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाले व्यक्ति का नाम प्यारेलाल, निवासी गांव देवराह , जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.10.2026 को थाना बजघेडा, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना निहाल कॉलोनी, गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां से घायल व्यक्ति प्यारेलाल निवासी गांव देवराह जिला टीकमगढ़, (मध्य-प्रदेश) को अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में घायल व्यक्ति को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।

मृतक की बहन ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई प्यारेलाल सूरत नगर, गुरुग्राम में रहता था और मजदूरी करता था। दिनांक 22.10.2026 को उसके भतीजे ने बताया कि निहाल कॉलोनी में प्यारेलाल की दो लड़कों ने लड़ाई झगड़ा व मारपीट करके हत्या कर दी। इस शिकायत कर थाना बजघेडा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।थाना बजघेडा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 2 नाबालिगों को आज शुक्रवार को गुरुग्राम से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपितों ने मृतक से बीड़ी मांगी थी और मृतक ने बीड़ी देने से मना किया तो इनकी आपस में कहासुनी हो गई। आपस में हुई कहासुनी व गाली गलौज के कारण आरोपितों ने डंडे से प्यारे लाल (मृतक) के साथ मारपीट की और इस दौरान उसके सिर में चोट लगने से प्यारेलाल की मौत हो गई। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

