
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस और सर्विलांस टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक की नशीली ड्रग्स बरामद की गई है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नॉलेज पार्क, सर्विलांस और आगरा की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष घाना का नागरिक है, जबकि दूसरी महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जांच में सामने आया है कि ये ड्रग्स की खेप को दिल्ली से आगरा ले जाकर सप्लाई करने की फिराक में थे।

डीसीपी एस.के. सिंह ने बताया कि कुल दो एक्यूज्ड अरेस्ट हुए हैं, दोनों फॉरेनर हैं। एक घाना का है और दूसरा उज्बेक की महिला है। जो पुरुष है वह घाना का है, वह माल को आगरा साइड में डिस्पोजल करने जा रहा था। महिला आगरा और लखनऊ की रेजिडेंट है और डिलीवरी के लिए आई थी। जब ये माल डिलीवर करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान थाना नॉलेज पार्क से अरेस्ट हुए हैं। इनके कब्जे से एक करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद हुई है। महिला पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। इनके वीजा और पासपोर्ट की जांच के लिए एलआईयू टीम को लगाया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिंडिकेट दिल्ली-एनसीआर में माल कहां से ला रहा था और इसके तार किन-किन शहरों तक फैले हैं। साथ ही अवैध रूप से भारत में रहने को लेकर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

