Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

उठ लखन लाल प्रिय भाई, दशा तुम्हारी देख राम की अखियाँ भर आई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कल रात विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1, फरीदाबाद के ऐतिहासिक मंच पर दिखाया गया अति मार्मिक दृश्य- लक्ष्मण मूर्छा। मेघनाथ (लखन वर्मा) ने बरछी मार कर किया लक्ष्मण(नितिन शर्मा) को मूर्छित। हनुमान (वैभव लरोइया) उन्हें मूर्छित अवस्था मे ले गए राम के पास, हनुमान के किरदार में वैभव द्वारा लक्ष्मण की इस हालत पर अपनी लापरवाही बता अफ़सोस व्यक्त करना व डायलॉग डिलीवरी ने सभी का मन मोह लिया! राम का किरदार निभाने वाले निशांत के विलाप को देख दर्शकों की आंखें हुई नम। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाने दूनागिरी पर्वत पर गए जहां उनका युद्ध कालमयी नामक राक्षस (राघव कपूर) से हुआ उसका वध कर हनुमान बूटी लेकर पहुंचे लंका जहां सुखेन बेद ने लक्ष्मण के प्राण बचाये। संगीत निर्देशक स्वर्गीय श्री विश्व बंधु  शर्मा जी द्वारा रचित गीत दिन “कभी ऐसे भी आएंगे ये मालूम न था” ने सभी को रोने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दिखाया कुम्भकर्ण को जगाने का दृश्य जिसमे कुम्भकर्ण के रोल को कमेटी के नये कलाकार विजय बेहल ने अदा किया और उनके गुदगुदाते अभिनय ने खूब समा बाँधा । आज इसी मंच पर होगा मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध।

Related posts

फरीदाबाद : दोस्त की हत्या करने के लिए बना चोर, क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अनीता शर्मा

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के भतीजे नवनीत सिंगला का निधन, अंतिम संस्कार में सभी संगठनों के सैकड़ों लोग हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x