Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

6 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह से मुठभेड़, 3 बदमाशों को लगी गोली 7 आरोपियों गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में चंद रुपयों की खातिर 6 साल के मासूम की जिंदगी का सौदा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने नेस्तनाबूद कर दिया है! कासना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन किडनैपर गोली लगने से लंगड़े हो गए, जबकि 2 महिलाओं समेत पूरे 7 आरोपियों को दबोचकर मासूम को सकुशल बचा लिया गया है!13 अक्टूबर को कांशीराम अस्पताल के सामने से मासूम को स्प्लेंडर बाइक से उठाया गया और फिर औरा कार से गाजियाबाद ले जाया गया। बच्चे को दिल्ली की रहने वाली महिला कमलेश को बेचा जा चुका था। कुल साढ़े चार लाख में डील पक्की हुई थी, जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस मिल चुके थे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बच्चे को सकुशल बरामदगी हेतु स्पेशल टीमों का गठन किया गया था। कासना पुलिस,ईकोटेक-1 पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मिलकर मामले की जांच शुरू की। आज जब मिले एक इनपुट के बाद पुलिस डाढ़ा गोलचक्कर पर चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों आते दिखाई दिये पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, कार सवार लोग भागने लगे इसी दौरान उनकी  और कार पेड़ से टकरा गई। घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमरोहा निवासी गुरमीत, सुमित और अंकित पैर में गोली लगने से मौके पर ही ढेर हो गए!

बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विकास और नकुल को पकड़ा, वहीं बेचने वाली पुष्पा और खरीदने वाली दिल्ली की कमलेश को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपियों के पास से 2 लाख 22 हजार से ज्यादा कैश, 3 अवैध तमंचे, कार और बाइक बरामद हुई है। मासूम अपने माता-पिता के पास सुरक्षित है और पूरा गिरोह अब सलाखों के पीछे!

Related posts

ईएसआई ने सरपंच के मार्फत की 30,000 रिश्वत की मांग, दोनों गिरफ्तार

Ajit Sinha

थाना साइबर क्राइम, पंचकूला में तैनात एएसआई जसबीर सिंह 1,15,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सनसनीखेज गोगामेड़ी हत्याकांड जयपुर में शामिल आरोपितों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x