
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कनॉट प्लेस, नई दिल्ली:नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज युवाओं ने नुक्कड़ नाटक और प्लेकार्ड के माध्यम से राहुल गांधी एवं विपक्षी दलों से तीखे सवाल किए! वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच युवाओं ने सवाल उठाया कि यदि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनादेश को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है, तो क्या कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों के साथ-साथ केरल की सरकार के जनादेश पर भी इसी तरह सवाल उठाए जाने चाहिए?

युवाओं ने सवाल किया कि यदि विपक्ष के अपने तर्कों के आधार पर चुनावी प्रक्रिया पर संदेह जताया जा रहा है, तो क्या विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? क्या राहुल गांधी और विपक्षी दल अपने ही राज्यों की सरकारों के जनादेश पर भी सवाल उठाने के लिए तैयार हैं?
कनॉट प्लेस में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्लेकार्ड दिखाकर विपक्ष से जवाबदेही की मांग की! नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ-साथ उन सवालों को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर स्पष्ट करना भी आवश्यक है!युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए! राजनीतिक दलों को अपने आरोपों के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए!इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने राहुल गांधी और समूचे विपक्ष से सवाल किया कि क्या चुनावी प्रक्रिया पर उनके आरोप सभी राज्यों और सभी राजनीतिक दलों पर समान रूप से लागू होते हैं, या फिर यह मुद्दा केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित है?युवाओं ने विपक्ष से इन सवालों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक बयानबाजी से अधिक महत्वपूर्ण तथ्यों, प्रमाणों और जनता के जनादेश का सम्मान करना है!
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

