Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

शिव शंकर मदान बने डीएचबीवीएन के एफए एवं सीएओ, चीफ ऑडिटर का संभालेंगे दायित्व.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर शिव शंकर मदान को पदोन्नत कर वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (एफए एवं सीएओ), डीएचबीवीएन, हिसार का दायित्व सौंपा गया है। उनकी पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आदेश के अनुसार शिव शंकर मदान को चीफ ऑडिटर, डीएचबीवीएन, हिसार के पद पर भी तैनात किया गया है। साथ ही वे अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त एफए एवं सीएओ (सीबीओ), डीएचबीवीएन, हिसार के कार्य का भी निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा। उनकी पदोन्नति एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि अथवा सेवानिवृत्ति, जो भी पहले हो, के अधीन रहेगी। वहीं, प्रदीप कुमार लोहान को चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, डीएचबीवीएन, हिसार के पद पर तैनात किया गया है। डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार किए गए इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य निगम की वित्तीय एवं लेखा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाना है। शिव शंकर मदान को चीफ ऑडिटर का दायित्व सौंपे जाने तथा श्री प्रदीप कुमार लोहान को चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की जिम्मेदारी दिए जाने से निगम में वित्तीय कार्यों की निगरानी, लेखा प्रबंधन एवं ऑडिट व्यवस्था को ओर मजबूती मिलेगी।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha

कोहरे की वजह से होने वाले हादसे से बचाने के लिए वाहनों पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने लगाए रिफ्लेक्टर 

Ajit Sinha

ये बजट नहीं, कोरी भाषणबाजी है – कुछ हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x