Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चाऊमीन खाने पहुंचे युवक पर चाकू से कातिलाना हमला, 4 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद में चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  तरुण, युवराज उर्फ गडवाली, राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण, निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार,न्यू अहिरवाड़ा निवासी शकल देव ने शिकायत दी कि उसका बेटा सतीश 6 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे ट्यूबवेल नंबर-2, बसेलवा कॉलोनी के पास स्थित दुकान पर चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान तरुण और युवराज उर्फ गडवाली स्कूटी पर तथा राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण पैदल मौके पर पहुंचे।आरोप है कि उसके बेटे सतीश के दाएं पैर के कूल्हे पर चाकू से वार किया गया और मारपीट की गई। घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों  की पहले सतीश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते चारों, सतीश के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान अरुण ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी बरामद कर ली है। चारों आरोपितों  को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

टहलते समय बुजुर्ग से गला घोंट कर नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाला हत्यारा और आदतन अपराधी निकला, अरेस्ट।

Ajit Sinha

किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवन में अनुशासन जरूरी,अनुशासन की सीख पहली शिक्षा होती है: यशपाल यादव 

Ajit Sinha

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x