Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

आप’ की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव और बसपा नेता परमानंद गर्ग कांग्रेस में शामिल.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न पार्टियों के नेताओं और समाजसेवियों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है।गुरुवार को आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीलम यादव, बहुजन समाज पार्टी के गाजियाबाद से पूर्व प्रत्याशी परमानंद गर्ग, भारत सरकार के पूर्व अधिकारी दुर्गा प्रसाद और बिजनौर (नूरपुर) से समाजसेवी हाजी इमामुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल कराया।

नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा के कुशासन से तंग आकर रोजाना बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है,जो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे ‘इंडिया ’ गठबंधन को साथ लेकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।विपक्षी सांसदों को दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन न करने देने का जिक्र करते हुए गौतम ने कहा कि देश में तानाशाही और अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कम से कम दस दिन पहले आवेदन करने की शर्त को नागरिकों के मौलिक अधिकारों और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया।गौतम ने बीते दो दिनों में दिल्ली पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए व्यवहार को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

Related posts

म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ रक्षा विभाग के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लिंग भारत की आधिकारिक यात्रा पर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जन-आक्रोश रैली के माध्यम से खोलेंगे भाजपा सरकार के विकास की पोल : लखन सिंगला

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे प्रधानमंत्री की नीतियों की बताया जीत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x