Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

जो देश अपने इतिहास पर गर्वनहीं करता, उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं हो सकता-नितिन नवीन 

अजीत सिन्हा / वाराणसी 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिननवीन ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम कोसंबोधित किया और कहा कि आज की पीढ़ी परिवर्तन की वाहक है और उसकी बात सुनना आवश्यकहै। नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वमें स्टार्टअप, आईटी, एआई ,सेमीकंडक्टर, मेडिकल शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए अवसर बने हैं। भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2047 तक भारत को विकसित और विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओंसे पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित अन्यनेतागण उपस्थित रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चनाकी। उन्होंने प्रार्थनाकी कि बाबा विश्वनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनीरहे।पूजा-अर्चना के पश्चात भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त और हर व्यक्ति अपने आप को नतमस्तककरता है।

हम लोग बिहार से हैं और काशी आना हमारी परंपरा में है। आज और पहले भीअनेक बार बाबा का आशीर्वाद लेने काशी विश्वनाथ की इस नगरी में आने का मौका मिलाहै। पिछले दिनों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जो भव्य निर्माण और पुनर्निर्माण हुआहै, वह प्रत्येक श्रद्धालु को अच्छा लगता है। बाबा के भक्तों के लिए गंगा के तट परबाबा का दर्शन हम सबके लिए अद्भुत होता है। इसके लिए हम प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत बधाई देते हैं। करोड़ोंसनातनियों की आस्था के केंद्र को उन्होंने बहुत ही भव्य और अलग आकृति दी है। नवीन ने कहा कि भारतीय जनतापार्टी का कार्यकर्ता 24×7 काम करता है। उसके लिए हर दिन काम है और हर दिन चुनावहै। हम वे लोग नहीं हैं, जो केवल चुनाव के समय आते हैं। हमारे कार्यक्रम, हमारेकाम और जनता के साथ हमारा संवाद पूरे साल चलता है। ये (राहुल गांधी और विपक्ष) अराजकतावादीमानसिकता के लोग हैं, जिन्हें केवल समाज में विष घोलना आता है। अगर ऐसा ही था, तोकेरल में भी चुनाव इसी चुनाव आयोग ने कराया था। तमिलनाडु में, जहां ये पीछे से सत्तामें पहुंचे हैं, वहां का चुनाव भी इसी चुनाव आयोग ने कराया था। अगर हिम्मत है, तोराहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए। वे जिस प्रकार का खेल ये खेल रहेहैं, वो देश की जनता देख रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा किघुसपैठियों को संरक्षण देने का काम नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं। जो लोग अलग-अलगजगहों से आकर भारत के लोगों का हक मार रहे हैं,उन्हें हक दिलाने का प्रयास कियाजा रहा है। भारत के संसाधनों, भारत की संपदा और भारत की भूमि पर यहां के लोगों काहक है। मगर हम घुसपैठियों का हक नहीं होने देंगे। विदेशी मानसिकता से लोगों कोयहां बसाने के प्रयास के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी हमेशा लड़ेगी। युवा संवाद को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा किआज की पीढ़ी परिवर्तन है, जिसे परिवार, समाज और सरकार चलाने वाले जनप्रतिनिधियों को भी समझना होगा। आज की नई पीढ़ीअपनी बात रखना चाहती है और हमें उन्हें सुनने की आवश्यकता है। मैं मानता हूं किमेरी पहली जवाबदेही आप युवाओं के प्रति है। युवाओं ने 2014 में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को इतना समर्थन दिया कि वेजनता द्वारा चुने गए पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने, जिन्हें जनता ने पहले घोषित किया और फिर चुनकर लाल किले तक भेजा। पहलेमाता-पिता तय करते थे कि बच्चे को इंजीनियर या डॉक्टर बनना है, लेकिन आज की पीढ़ी खुद तय करती है और माता-पिता उनकासाथ देते हैं। आज पूरे देश में हमारा प्रयास है कि भाजपा का नेतृत्व युवा साथियोंसे सीधा संवाद करे और समस्याओं का समाधान निकाले। हमने सब कुछ पूर्ण नहीं कर लियाहै,लेकिन हम सही दिशा में जरूर हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के करीब 80 साल बाद भी हम विकसित भारत का सपना देख रहे हैं, क्योंकि पहले देश ने एक साथ सामूहिक स्वप्न नहीं देखा। 1880 के दशक में अमेरिका ने ‘ग्रेट अमेरिकन ड्रीम’ देखा और चीन ने भी संकल्प लिया, जिसके नतीजे आज हमारे सामने हैं। हमारे यहां केवलपांच साल की पंचवर्षीय योजनाओं की आदत थी, लेकिन  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने नीति आयोग का गठन किया, जो अगले 50 साल की सोचताहै। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र से 2047 तक हम जरूर विकसित भारत बनेंगे। आज आईटी का हब हर राज्य और जिले तक पहुंचना चाहिए। यूपी में नोएडा, लखनऊ और काशी भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटी, एआई और सेमीकंडक्टर को जिस तरह बढ़ावा दिया है, उससे रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं। काशी को आईटीहब बनाने के सुझाव हम सरकार तक ले जाएंगे। फिलहाल, युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन चल रहे ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म्स का भी लाभ उठा सकतेहैं।नवीन ने कहा कि 2014 से पहले स्टार्टअप शब्द का प्रयोग बहुत कम होता था। आज भारत में ढाई लाख सेअधिक सफल स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं, जो जॉबक्रिएटर्स बन गए हैं। सरकार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्टार्टअप्स को सपोर्ट औरफंडिंग दे रही है। आने वाले समय में भारत का युवा जॉब मांगने वाला नहीं, जॉब देने वाला बनेगा। आज बनारस को टेक्निकल हब बनानेकी दिशा में भी काम हो रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट हुआ है और भारतजल्द ही एआई का सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है। जिस देश को अपने इतिहास पर गर्व नहींहोता, उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं होता। यूपी में पर्यटनबढ़ा है, क्योंकि माहौल सुधरा है। एक समय यहां माफिया की चर्चाहोती थी, आज एक्सप्रेसवे की बात होती है। यूपी डिफेंस सेक्टरमें ब्रह्मोस मिसाइल का सेंटर बना है, जहां 40% रोजगार यहीं के युवाओं को मिल रहा है। यह गर्व की बातहै कि यूपी का युवा अब मिसाइल बना रहा है। लीगल स्टडीज में भी आज 4 और 5 साल के इंटीग्रेटेड कोर्सेज युवाओं को बेहतरीनकॉर्पोरेट अवसर दे रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय मेडिकल में एडमिशनकैसे होता था, यह सब जानते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने सभी कॉलेजों को ‘नीट’ के दायरे में लाकर पारदर्शिता सुनिश्चित की। पहले हरसाल केवल 5,000 मेडिकल सीटें भरती थीं, आज 1.5 लाख छात्र हर साल दाखिला ले रहे हैं। हमने पेपर लीकजैसी कमियों पर तुरंत एक्शन लिया, दोषियों को सजा हुई और एक महीने में दोबारा परीक्षाकराकर 12 लाख मेधावी छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया। नईशिक्षा नीति सिर्फ डिग्री ही नहीं, रोजगार के अवसरभी उत्पन्न करेगी। आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘मैन पावर’ है। स्किल इंडिया के जरिए होटल मैनेजमेंट और मासकम्युनिकेशन जैसे हर क्षेत्र में अवसर बढ़ रहे हैं। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर 8 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश कर रहा है और रोज 35-40 किमी सड़कें बन रही हैं। आज नए भारत की तस्वीर बदल गईहै। पहले हमारे प्रधानमंत्री विदेशों में पिछली कतार में खड़े होते थे, आज वे पहली पंक्ति में खड़े होते हैं। रूस-यूक्रेनयुद्ध में तिरंगे की ताकत सबने देखी, जिससे सुरक्षित निकलने का रास्ता मिला। नवीन ने कहा कि 2013 में अमेरिका में मुझसे भारत के घोटालों पर सवाल पूछा गया था, लेकिन पिछले 12 सालों में विपक्ष भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पायाहै। विश्व के 36 देशों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। 2012 में जब मैंतवांग गया था, तो भारत की तरफ 300 किमी कच्ची सड़कें थीं, क्योंकि तत्कालीन सरकार डरती थी कि पक्की सड़क से चीनअंदर न आ जाए। लेकिन 2014 के बाद आज वहां फोर-लेन सड़कें और एयरबेस हैं। यह नयाभारत है, जो दुश्मन से आंख मिलाता है। हमारे युवा साथियों कोजीवन में शॉर्टकट से बचने की आवश्यकता है। जिंदगी 100 मीटर की रेस नहीं, लॉन्ग रन है। मैं हमेशा कहता हूं, “अतीत एक खजाना है, इसे संजोकर रखें। वर्तमान एक संघर्ष है, इसे जारी रखें। और भविष्य एक सपना है,जिसका इंतजार करें।”राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर राज्य के लोगों कोअवसर मिलने चाहिए,लकिन पहले हम भारतीय हैं। भारत के युवाओं का हकघुसपैठियों को किसी भी कीमत पर नहीं लेने दिया जाएगा। अभी लोकल बॉडी में 50% आरक्षण मिला है और जल्द ही संसद-विधानसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत 33% आरक्षण मिलेगा। आज हमारी तीन करोड़ बहनें ‘लखपति दीदी’ बनी हैं, पायलट हैं और सेना में सरहद की सुरक्षा कर रही हैं।राजनीति में भी अच्छे लोगों और महिलाओं के आने की जरूरत है। 2047 का विकसित भारत बनाने के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नारा दिया है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि विकसित भारतके लिए “We will do it!” अपना भारतनिश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा और गांधी-विवेकानंद जी का सपना पूरा होगा। हमारेयुवा साथी जिस भी क्षेत्र में जाएं, पूरे 100% कमिटमेंट के साथ काम करें। अपने लक्ष्य के प्रतिसमर्पित रहें, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और विकसित भारतके संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

Related posts

सरकार ने गोहाना विधानसभा के विकास के लिए 1,794 करोड़ रुपये खर्च किए-सीएम

Ajit Sinha

नई दिल्ली: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने नए मंत्री के तौर पर शपथ ली है-सीएम अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

लाइव वीडियो: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले को लेकर जमकर हमला बोला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x