Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लक्ष्मण हत्याकांड में शामिल 2 आरोपितों को क्राइम ब्रांच, ऊंचा गांव व सेक्टर -65 की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर क्षेत्र के डीलर चौक पर लक्ष्मण की सनसनीखेज हत्या में शामिल 2 आरोपितों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव व सेक्टर-65, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है जिससे आरोपित घायल होकर जमीन पर गिर गया और पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया जिसे इलाज के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 7 -8 अक्टूबर की रात को सेक्टर -62 , फरीदाबाद स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छुपे होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर 2 राउंड फायरिंग किए, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित तरुण उर्फ़ नवीन निवासी ऊंचा गांव, बल्लभगढ, फरीदाबाद के पैर में गोली लग गई। आरोपित के पास से एक देशी पिस्टल मिली है। एक और आरोपित जतिन को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

नाम बदलकर और कलावा पहनकर देते थे वारदात को अंजाम,2 करोड़ के सामान के साथ मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार- वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

सफाई के दौरान मरीज व मृत मरीजों के मोबाईल पर हाथ साफ करने वाली सफाई कर्मी गिरफ्तार, चोरी के 6 मोबाइल बरामद  

Ajit Sinha

ताबड़तोड़ फायरिंग करके 10 साल पुराने दोस्त के शरीर को छल्ली करके मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x