अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज बुधवारको हरियाणा के गुरुग्राम (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) में आयोजित ‘विकसित भारतसंकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ में प्रतिभाग किया और इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदायको संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्रीऔर प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम और युगांतरकारीरहे हैं। इन वर्षों में गरीब कल्याण, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाने, नक्सलवाद समाप्तकरने, श्री राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर निर्माण तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तारजैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को यादगार बनाने के लिए युवाओं को‘सेवा ज्योति यात्रा’ के लिए प्रस्थान कराया। कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़ी स्क्रीनपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपाअध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कईवरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया दिया जा रहा है। शाह ने कहाकि 7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक प्रकार से स्वर्णिम और युगांतरकारीहै। आज गरीब से गरीब घर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने गुणों और अपनी क्षमता के आधार पर करोड़ों-करोड़ों लोगों कोसाथ लेकर लगातार 25 साल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। जबभी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। इन25 वर्षों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना,श्रीराम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम स्तर तक ले जाना और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना शामिल है। केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की यह अनवरत यात्रा भारत कल्याण, गरीब कल्याण और भारतगौरव की यात्रा है।इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देशभर के हर जिले में यह सेवाज्योति यात्रा आयोजित की गई है। हम सभी ने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना है। आज यहां से 800 मीटर दूर चौराहे पर युवा सेवा ज्योतियात्रा लेकर पहुंचेंगे और वहां मशाल को स्थापित करेंगे। मैं और मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी मशाल प्रज्वलित करने के उपरांत युवाओं को इस सेवा ज्योति यात्रा के लिए प्रस्थानकराएंगे। हमारा सभी से आग्रह है कि जितने लोग हो सकें, इस सेवा ज्योति यात्रा मेंजुड़ें। हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल, पहलेगुजरात और फिर देश के करोड़ों-करोड़ों नागरिकों के कल्याण के 25 साल रहे हैं। येभारत के गौरव के 25 साल रहे हैं। हम आज के दिन परम कृपालु परमात्मा से प्रार्थनाकरते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीर्घायु हों, उनका स्वास्थ्यअच्छा रहे और लंबे समय तक इस देश का नेतृत्व करते रहें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

